फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली के बिल अधिक भेजे जा रहे हैं, अदा करना मुश्किल है

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। डीडीसी उपाध्यक्ष जिला जम्मू सूरज सिंह ने नगरपालिका खौड़ की सभी वार्डों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका खौड़ की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने नगरपालिका के युवाओं से एकजुट होकर भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

खौड़ के लोगों ने डीडीसी उपाध्यक्ष से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग बेहद परेशानियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हमारे बिजली के बिल इतने अधिक भेजे जा रहे हैं कि इन्हें अदा करना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल है। हमें पता नहीं लग रहा है कि विभाग के मीटर रीडर कहां से बिजली खपत की रीडिंग लेकर हमें बिजली के बिल भेज रहे हैं। वहीं लोगों ने ज्यौड़ियां पलांवाला सड़क का जल्द चौड़ीकरण करने की मांग की। इसमें लोगों ने कहा कि हमें बहुत दिक्कतें आ रही हैं, जब भी हमें इस सड़क से गुजरना पड़ता है तो हमें अफसोस होता है कि हम भारत जैसे प्रगतिशील देश में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उपजिला अस्पताल खौड़ की कार्यप्रणाली के बारे में बात करते हुए लोगों ने बताया कि अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले लोगों को सीरिंज भी बाहर से खरीद कर लानी पड़ रही और अस्पताल में मरीजों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गलियों नालियों की हालत भी जर्जर बनी हुई है। लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द खौड़ में एक ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी उच्चाधिकारियों को बुलाकर क्षेत्र के हाल के बारे में पूछा जाएगा। इस मौके पर भाजपा सोशल मीडिया इंचार्ज मंडल खौड़ अनूप सिंह मन्हास, भाजपा नेता बलवीर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें