फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से सांबा-मानसर मार्ग पर आधा घंटा वाहनो की आवाजाही रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बारिश के चलते सांबा-मानसर मार्ग पर नालों में बाढ़ की स्थिति बनी रही। इससे आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुनील चौधरी, रोशु, कुलदीप, विक्की ने बताया कि सांबा-मानसर मार्ग पर नाले उफान पर रहे। बुधवार सुबह हुई बारिश से सांबा-मानसर मार्ग पर आधा घंटे तक वाहनों का आना-जाना बंद रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। बाढ़ के पानी के कम होने पर ही आवाजाही चालू हो सकी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेज बारिश से नालों में उफान से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल मानसर के साथ कश्मीर की ओर जाने के लिए वाहन चालक इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस मार्ग का विकास नहीं होने से बरसात के दिनों में वाहन चालकों को दिक्कतें आती हैं। उधर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार के अनुसार बरसात के बाद मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें