सांबा। तेज बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को सुंब और नड्ड ब्लॉक के लगभग 53 स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए। डीसी सांबा के मुताबिक तेज़ बारिश और नदी नालों में आई बाढ़ को देखते हुए बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह वो स्कूल हैं जो नदी नालों के आसपास स्थित हैं या जिन क्षेत्रों के बच्चे बरसाती नालों को पार कर स्कूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखा गया है अगर मौसम आगे भी ख़राब रहा तो स्कूल बंद रखने की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।