घगवाल। कस्बे के टपयाल में जनता और पुलिस के बीच तालमेल को बढ़ाने के लिए पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में नये कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर थाना प्रभारी घगवाल नवीन अंगराल और इंस्पेक्टर रविकांत इंचार्ज साइबर सेल सांबा ने नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय सुरक्षा अधिनियम के बारे में जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्र के पुलिस से जुड़े सार्वजनिक मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान घगवाल थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने जनता से अपील की कि असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस से साझा करें जिससे अपराध और अपराधियों पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान बैठक में क्षेत्र के धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग और स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।