फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सफाई कर्मचारियों ने कहा, बाहरी लोगों का कूड़ा उठाने पर लगाया तो विरोध करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। हर जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी संगठन प्रधान रवि रंधावा का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नही किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार बहरी व गूंगी है। वह सफाई कर्मचारियों को स्थायी नही करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाहरी लोगों को सफाई पर लगाया तो वह उसका पूरा विरोध करेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी आगामी 21 जुलाई को मांगों को लेकर श्रीनगर के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। सफाई कर्मचारी संगठन प्रधान रवि रंधावा ने बताया कि गत वर्ष 2014 में भी उनके कर्मचारियों ने डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ से जम्मू सचिवालय तक पैदल मार्च किया था। तब उनके सात वर्ष पूरा कर चुके कर्मचारियों को पक्का किया गया था। एक बार फिर से वह श्रीनगर के लिए मार्च शुरू कर रहे हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान तेजेंदर सिंह, संजय गुप्ता, कमल भट्टी, अजय सिंह ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी कोई विकल्प नहीं सोचा जा रहा है। गंदगी से बाजारों में बदबू फैल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करना चाहिए, क्योंकि आम लोग गंदगी से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें