विजयपुर। नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विजयपुर बाजार में जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है।