फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु पालन विभाग की भूमि जिला अस्पताल को ट्रासंफर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला अस्पताल में जगह की कमी के चलते वाहनों को पार्क करने के लिए जगह ही नहीं है। इसको लेकर अस्पताल में बेतरतीब वाहन खड़े किए जाते हैं। आने-जाने वाले मरीजों को भी परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय पूर्व पार्षद कुमेर सिंह, राज सिंह, अमन गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल के साथ ही पशु पालन विभाग की डिस्पेंसरी है। यह पशुओं के उपचार के लिए खोली गई थी लेकिन अब शहर में पशु तो है नहीं। ऐसे में यदि उक्त भूमि को स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाए तो अस्पताल में पार्किंग की कमी पूरी हो जाएगी। लोगों को आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थानीय विधायक व उपायुक्त सांबा से भेंटकर उन्हें भी अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें