फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लंगथ में नाले पर पुल बना सांबा से नहीं कटेंगे गांव

विज्ञापन
लंगथ गांव में बना पुल। - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। जिले की बड़ेरी पंचायत के गांव लंगथ में नाले पर पुल बनकर तैयार हो गया है। इस पुल को बनाने में लगभग 94 लाख रुपए की लागत आई है। इस पुल के बनने से चार गांवों की आबादी को लाभ हुआ है। अब इस पुल पर लोगों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

नाले पर पुल बनाने की मांग लोगों की बहुत पुरानी थी। इसे केंद्र सरकार ने इसे पूरा किया है। अब पुल बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। पहले बारिश के दिनों में कई गांवों का संपर्क सांबा से पूरी तरह से कट जाता था, क्योंकि नालों में पानी आने की वजह से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाती थी। ग्रामीण पानी के नीच उतरने का इंतजार करते थे।
बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच पाते थे। वहीं अगर कोई बीमार हो जाता था तो उसे समय पर इलाज भी नहीं मिल पाता था। अब पुल बनने के बाद काफी राहत मिली है। जिला विकास परिषद सांबा ए के सदस्य रोमेश चंद्र ने बताया कि नाले पर पुल बनाने की लोगों की बहुत पुरानी मांग थी। जिसे सरकार ने पूरा किया है। पुल बनने से चार गांवों के लोगों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें