फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा जिले के सीमावर्ती गांवों में जल्द चलाई जाएं ई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती तीन दर्जन से अधिक गावों के लोगों ने सरकारी ई-बस सेवा की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा, यशपाल, पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी, विजय सिंह, पूर्व सरपंच विनय शर्मा ने कहा कि सांबा से हीरानगर के मढ़ीन तक के तीन दर्जन से भी अधिक गांव हैं। इन गांवों के लोगों को हर रोज जम्मू, सांबा जाना होता है। इनमें सरकारी मुलाजिम के साथ छात्र भी होते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर सरकारी ई बस सेवा के लिए उन्होंने कई बार अपनी मांग को उठाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि ई बस सेवा चलाई जाती है तो सीमावर्ती क्षेत्र के गावों के लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जम्मू व सांबा जाने के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल को भी अपनी समस्या से अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें