फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हंड्ड गांव में एक कमरे में चल रहा हेल्थ सब सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सुंब ब्लॉक के दूर दराज और पहाड़ी गांव हड्ड का हेल्थ सब सेंटर पिछले कई वर्षों से एक कमरे में चलाया जा रहा है। स्थिति यह है कि हेल्थ सब सेंटर की अपनी इमारत खंडहर बन चुकी है और मात्र एक कमरे में दो महिला स्वास्थ्य कर्मी लोगों को सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है सब सेंटर में तैनात महिला कर्मी भी दूर दराज और पहाड़ी इलाका होने के कारण कभी कभार ही आती हैं जिससे लोगों को उपचार संबंधी सेवाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय निवासी सुखदेव सिंह, रोशन सिंह, मंगल सिंह, मोहिंदर सिंह और सौरभ सिंह ने कहा कि हंड्ड गांव में बने आसपास के कनेर, बाली, समोठा, जीड और जनोह गांव के लगभग आधा दर्जन गांव के सैकड़ों लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने आते हैं। हेल्थ सब सेंटर मात्र एक कमरे में चलाया जा रहा है जिसे गांव के स्थानीय व्यक्ति ने उपलब्ध करवाया है। सड़क और यातायात सेवा के अभाव में 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर गांव पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी भी अधिकांश दिन नहीं आती हैं, जिसके चलते गांवों के लोगों को गोरन या सुंब प्राइमरी हेल्थ सेंटर जाना पड़ता है। लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है कि गांव में नया हेल्थ सब सेंटर तैयार कर नियमित तौर पर कर्मी नियुक्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें