फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक स्वरोजगार पहल को बढ़ावा दें : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय में उपायुक्त राजेश शर्मा ने वीरवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक क्रेडिट योजना के तहत जमा, अग्रिम, सीडी अनुपात और उपलब्धियों में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। बैंकों से स्व-रोजगार पहल को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने को कहा। विभिन्न सरकार द्वारा प्रायोजित और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

बैठक संजय धर लीड जिला मैनेजर सांबा की तरफ से बुलाई गई थी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, वहीं जम्मू कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें बैंक खातों के शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया गया और बैंकों से स्व-रोजगार पहल को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने बैंकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लंबित मामलों को साफ करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समय पर क्रेडिट संवितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पीएमएसवाई, पीएमजेजेवीवाई जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को कवर करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर नबार्ड द्वारा तैयार किए गए जिला सांबा के लिए संभावित क्रेडिट प्लान 2025-26 भी जारी किया गया। उपायुक्त सांबा ने औपचारिक रूप से पीएलपी 2025-26 लांच किया, जो जिले में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता क्षेत्रों में क्रेडिट प्रवाह को बढ़ाने के लिए एक रोडमैप के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें