फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी पर रोक लगाई जाए, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस थाना सांबा में वीरवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएसपी सांबा विरेंद्र सिंह मनहास ने की। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापार मंडल के सदस्य और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। एसएसपी के साथ अतिरिक्त एसपी गारू राम, डीएसपी ऑपरेशन दीपक जसरोटिया, डीएसपी मुख्यालय, थाना प्रभारी सांबा और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

स्थानीय नेकां नेता चंद्र उदय सिंह, भाजपा नेता राजेश्वर सिंह, व्यापार मंडल प्रधान तेजेंदर सिंह आदि ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि पशु तस्करी पर रोक लगाई जाए। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाहरी राज्यों से आने वाले किरायेदारों का सत्यापन किया जाए। इसके अलावा युवाओं के लिए जिम व खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएं ताकि उन्हें नशे से दूर रखा जाए।
उन्होंने कस्बे में ई-लाइब्रेरी खोलने और विलेज डिफेंस गार्ड की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। इस दौरान एसएसपी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें अपराध के खिलाफ लड़ाई में जिला पुलिस सांबा की प्रतिबद्धता दोहराई। लोगों काे नये कानून के बारे में भी जागरूक किया गया। एसएसपी ने लोगों से आग्रह किया कि वह अपने निकटतम पुलिस थाना में जल्द से जल्द किरायेदारों का सत्यापन करें और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद करने के लिए अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। उन्होंने लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक शिकायतों को उचित रूप से निवारण किया जाएगा। इसके अलावा, एसएसपी ने प्रतिभागियों को अपील की कि वह समाज से अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस को सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें