फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेज़ बारिश से सांबा-मानसर मार्ग पर पसरा मलबा

विज्ञापन
सांबा-मानसर मार्ग पर जमा मलबा
विज्ञापन
वाहन चालकों को हो रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रविवार तड़के हुई तेज और मूसलाधार बारिश के चलते सांबा-मानसर मार्ग पर कई स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा, मिट्टी और पत्थर जमा हो गए हैं। इस कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस सड़क की देखरेख का जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग के पास था, लेकिन अब यह जिम्मेदारी बीआरओ के पास है। लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति सुधारने पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि सड़क के गड्ढों को केवल मिट्टी और पत्थर डालकर भरा जा रहा है, जिससे बारिश में सड़क दोबारा खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने कहा कि बारिश के बाद सड़क पर इतना मलबा जमा हो गया कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। आगे बरसात शुरू होने वाली है और उससे पहले पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। वहीं, वाहन चालक धर्मपाल ने बताया कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। गड्ढों में केवल मिट्टी और पत्थर डाल दिए जाते हैं, जो बारिश में बह जाते हैं। संबंधित विभाग को स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें