सांबा। कस्बे के हाई वे पर टक्कर से टूटे ट्राले
- फोटो : Samvad
शहर के मुख्य फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शहर के मुख्य फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक ट्रॉले को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसा ट्राॅले का टायर फटने के कारण हुआ।
जानकारी के अनुसार अमृतसर से जम्मू जा रहे ट्राले का टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर रुक गया। इस दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्राॅला उससे टकरा गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्राॅले बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक ट्राॅले का चालक घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान लालदीन निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।