फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बच्चों को स्कूल और पति को काम पर भेजा, एक घंटे बाद मिली हत्या की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। लोअर कर्थोली में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने एक खुशहाल परिवार को पल भर में उजाड़ दिया। मृतका अनुराधा अपने पति अजय सिंह और दो बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार सुबह भी सब कुछ सामान्य था। अनुराधा ने रोजाना की तरह बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा जबकि पति करीब 8:30 बजे गंग्याल स्थित अपने काम के लिए घर से निकल गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद ही हालात पूरी तरह बदल गए। अजय सिंह को सूचना मिली कि उसके घर में उसकी पत्नी का खून से सना शव पड़ा है। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए। गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। अजय सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कहता रहा कि बच्चों के लौटने पर उन्हें क्या जवाब देगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घर में जबरन घुसने या लूटपाट के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। इलाके में इस घटना के बाद भारी दहशत है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें