क्षतिग्रस्त हुई कूहल, घटिया गुणवत्ता के कारण सवालों के घेरे में
बिलावर। दरूंग पंचायत के वार्ड 4 में ग्रामीण विकास विभाग की कूहल क्षतिग्रस्त हो गई है और कुछ हिस्सा टूट गया है। इस कारण कूहल में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी रोहित, दीपक और हितेश ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री और तकनीकी खामी की वजह से सरकार की ओर से खर्च की गई लाखों रुपये की राशि का फायदा किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने ग्रामीण विकास विभाग से क्षतिग्रस्त हुई कूहल की मरम्मत करवाने की मांग की है। संवाद