फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नड्ड के पुरानी कली गांव में चोरी, गहने लेकर चंपत हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के नड्ड क्षेत्र के पुरानी कली गांव में रविवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरों ने नरिंदर सिंह के घर को निशाना बनाया। देर रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और जेवरात चोरी कर भाग गए। सुबह घटना का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत एकत्र किए। परिवार ने करीब 9 तोले सोने गहने चोरी होने की जानकारी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें