फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में हड़ताल पर गए पटवारी, मांगें पूरी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। ऑल जम्मू एंड कश्मीर पटवार एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अनुसार यह हड़ताल 13, 15 और 16 अप्रैल को रहेगी। संगठन ने सरकार से पूर्व में किए गए वादों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान संदीप सलाथिया ने कहा कि पटवार कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इनके समाधान के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। प्रमुख मांगों में मल्टीपल असाइनमेंट का युक्तीकरण, पटवार हलकों और गिरदावर सर्किलों का पुनर्गठन तथा पटवारियों को तकनीकी ग्रेड प्रदान करना शामिल है।
इसके अलावा संगठन ने ग्रेड पे 2400 से बढ़ाकर 2800 करने, एनटी कोटा को यूटी लद्दाख के पैटर्न पर 75:25 करने, पदोन्नत गिरदावर कानूनगो की जम्मू डिवीजन में पोस्टिंग, तथा लुक-आफ्टर नायब तहसीलदारों की डीपीसी आयोजित करने की मांग भी रखी है। संगठन का कहना है कि करीब 120 पद रिक्त पड़े हैं जिन्हें भरना जरूरी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि जम्मू डिवीजन के गिरदावर कानूनगो की वरिष्ठता सूची जो वर्ष 2015 से लंबित है को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। पटवार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें