सांबा। गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रख अंब टाली क्षेत्र में कार्रवाई की। गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर चार गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। हालांकि तस्कर भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मनोहर गोपाला सांबा के पास वीरवार देर रात पैदल रास्ते से गोवंश को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चार गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इस संबंध में पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।