फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में प्लास्टिक गोदाम में आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में स्थित एक प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही गोदाम से उठती तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों के अनुसार जिस गोदाम में आग लगी, उसमें केहली मंडी निवासी अजय सिंह का प्लास्टिक वेस्ट का सामान रखा हुआ था।

आग लगने से गोदाम में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें