फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंगदौर पंचायत में मनरेगा कार्य में सुबह-शाम की फोटो में बदले चेहरे और कपड़े

Sun, 22 Feb 2026 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पंगदोर पंचायत में मनरेगा कार्य की शाम की अपलोड फोटो  जिसमे भारी अंतर नज़र आ रहा है
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू एनएमएमएस एप आधारित उपस्थिति प्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सांबा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंगदौर में मनरेगा निर्माण कार्य से जुड़ी सुबह और शाम की तस्वीरों में अलग-अलग लोग दिखाई देने और कपड़ों में बदलाव नजर आने के आरोप सामने आए हैं। इससे स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी की चर्चा है।
आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार कार्य कोड 1418003018/आरसी/8808744577 के तहत राजदेव के घर से सुखदेव के घर तक सड़क, मिट्टी कार्य दर्ज है। रिकॉर्ड में फोटो 19 फरवरी को सुबह और शाम की ली गई बताई गई है जबकि अपलोड समय शाम लगभग पौने पांच बजे दर्शाया गया है। एनएमएसएस पोर्टल पर सुबह और शाम की उपस्थिति दर्ज करने के लिए अपलोड की गई तस्वीरों में श्रमिकों की संख्या और चेहरे मेल नहीं खा रहे हैं। सुबह की तस्वीर में 9 लोग हैं जबकि शाम की तस्वीर में 8 लोग ही दिखाई ले रहे हैं। इसके अलावा सुबह की फोटो में दिखाई दे रहे हैं लेकिन शाम की फोटो में नजर नहीं आ रहे जबकि कुछ नए चेहरे भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

कपड़ों के रंग और पहनावे में बदलाव स्पष्ट नजर आता है जिससे उपस्थिति की वास्तविकता पर संदेह पैदा हो रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि दोनों समय की उपस्थिति वास्तविक है तो श्रमिकों का मिलान स्पष्ट होना चाहिए अन्यथा यह फर्जी हाजिरी या बीच में मजदूरों की अदला-बदली की आशंका को जन्म देता है। हालांकि बिना आधिकारिक जांच के इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकती। मनरेगा में एनएमएमएस एप से दिन में दो बार समूह फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि दोनों समय की तस्वीरों में अंतर पाया जाता है तो यह लापरवाही, तकनीकी त्रुटि या अनियमितता-तीनों में से किसी भी कारण से हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवा समाजसेवी संदीप शर्मा का कहना है कि यदि अनियमितता साबित होती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई संभव है जबकि तकनीकी त्रुटि होने की स्थिति में उसे भी स्पष्ट किया जाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें