फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है समय का सही उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सुंब के एक निजी स्कूल में “समय का सही उपयोग–छात्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विषय को गंभीरता से सुना।
विज्ञापन


व्याख्यान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्र जीवन भविष्य की नींव रखने का सबसे अहम समय होता है। यदि इसी चरण में समय का सही उपयोग किया जाए तो सफलता निश्चित है। वक्ताओं ने बताया कि समय वह अनमोल पूंजी है जो एक बार निकल जाने के बाद वापस नहीं आती, इसलिए हर क्षण का सदुपयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और अन्य मनोरंजन के साधन छात्रों का बहुमूल्य समय नष्ट कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को आत्म नियंत्रण और अनुशासन अपनाते हुए पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाना चाहिए।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन नरेंदर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि उन्हें जीवन की वास्तविकताओं से भी अवगत कराना है। समय प्रबंधन की आदत से ही विद्यार्थी एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें