विजयपुर। बारिश की कामना के लिए गांव कमाला में हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र, अमित दुबे और ग्रामीणों ने सुख शांति व इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए संपूर्ण गांव के सहयोग से एक यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के लोग मौजूद रहे। यज्ञ समापन के बाद इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए गांव की सीमा के बाहर एक दुग्ध धारा छोड़ी गई। इसमें गांव के युवकों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।