फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर सामुदायिक सेवा की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा अदाल ने सुनाया फैसला, कोर्ट परिसर में सात दिन करनी होगी सफाई
विज्ञापन

सांबा। सांबा की मुख्य न्यायिक न्यायाधीश की अदालत ने सार्वजनिक रूप से शराब पीते पकड़े गए आरोपी को सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई है। आरोपी की पहचान दर्शन कुमार निवासी हरसाथ, घगवाल के रूप में हुई है। घगवाल पुलिस ने दर्शन कुमार पर नशे में धुत्त होकर उपद्रव मचाने पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोपी की तरफ से स्वेछा से अपराध स्वीकार करने और मामले की समीक्षा करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने फैसला सुनाया कि पारंपरिक दंड लगाने के बजाय आरोपी को सात दिन की सामुदायिक सेवा करनी होगी। अदालत ने आरोपी को सात दिनों तक सांबा जिला कोर्ट परिसर में स्वच्छता कार्य और सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें