सांबा। जिले के मदून पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया और डेंगू के बचाव के लिए एक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को इसके बचाव के लिए जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घरों के आसपास खड़े पानी पर दवा का छिड़काव किया गया। वहीं लोगों को बताया गया कि बारिश से घरों की छत पर पड़े बर्तन में पानी खड़ा न होने दें। इससे लारवा फैलता है। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि बुखार की शिकायत हो तो रक्त की जांच करवाएं।