फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेकाबू ट्रक ने चार वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।  - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। सांबा के सिडको चौक के पास तेज़ रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर चार वाहनों से जा टकराया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह लगभग 10 बजे सांबा के सिडको चौक के पास हुआ। जब एक तेज रफ्तार ट्रक ब्रेक फेल हो जाने के कारण आगे चल रही एक यात्री बस, दो कारों और एक जेसीबी मशीन के साथ जा टकराया। हादसे में चारों वाहनों को भारी क्षति पहुंची, जबकि एक कार सवार और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान सतीश कुमार निवासी डोडा, दीपक कुमार निवासी छन्न मतलूनी, घगवाल सांबा के रूप में हुई है। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग आधे घंटे के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहनों की आवाजाही को औद्योगिक क्षेत्र से निकाला गया। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें