फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ी ब्लॉक सुंब की प्रमुख सड़क परियोजना चार साल बाद भी नहीं हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा के पहाड़ी सुंब ब्लॉक को जाने वाले प्रमुख मार्ग के लिए लगभग चार वर्ष पूर्व सड़क परियोजना का काम शुरू हुआ था। इस परियोजना के तहत सांबा से सुंब मार्ग और रास्ते में पड़ने वाले लगभग छह पुलों का लगभग 22 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाना था। हालांकि पुलों का निर्माण तो पूरा कर लिया गया लेकिन मार्ग अभी तक पूरा नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

सुंब ब्लॉक में धार्मिक स्थल बाबा शिवो गौरन सड़क की हालत काफी खराब है। इससे लोगों में रोष है। बाबा शिवो विकास कमेटी के प्रधान देस राज, कृष्ण चंद्र और आदित्य वर्मा ने बताया कि लगभग 35 हजार आबादी वाले सुंब इलाके में लोगों को सड़क मार्ग परियोजना पूरी न होने के कारण समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। बाबा शिवो धार्मिक स्थल पर रविवार को लगभग 25 से 30 हजार और मंगलवार को 10 से 15 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुंब ब्लाॅक के पहाड़ी गांव के ग्रामीण भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। बरसात में छोटे नालों में बाढ़ आने से सड़क बंद हो जाती है। इस बारे में कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो ने सुंब-गौरण सड़क निर्माण पूरा करने की मांग उठाई है।
डीसी सांबा राजेश शर्मा ने कहा कि सुंब मार्ग के कुछ भाग के निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण विलंब हुआ है। ठेकेदार को नोटिस जारी कर काम से निष्कासित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को भी जल्द सुंब-गौरन मार्ग का कार्य जल्द पूरा करने को लेकर हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें