फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के दो प्रयास विफल कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने घगवाल में गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके चंगुल से चार पशुओं को मुक्त कराया गया। तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना घगवाल की टीम ने राजपुरा में एक ऑटो लोडर को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर एक मवेशी मिला, जिसे क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। तस्करों की पहचान अमजद खान निवासी आरएस पुरा और तृप्ता देवी निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। गोवंश तस्करी की एक अन्य घटना में पुलिस ने नाका टपयाल में एक लोड कैरियर ऑटो को रोका और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाए जा रहे तीन गोवंश को बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें