फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में बुधवार सुबह हुई तेज़ बारिश के चलते चक मंगा वार्ड 13 में लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई घरों में जलभराव की समस्या के लोग दिनभर परेशान रहे। घरों में पानी घुसने के कारण घरेलू सामान और उपकरण पानी में डूब गए। लोग पूरा दिन बारिश में भीगे सामान को समेटने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी की निकासी न होने के कारण बारिश का सारा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है, लेकिन पानी की निकासी के कोई बंदोबस्त नहीं किए जा रहे।

स्थानीय महिला संतोष देवी ने कहा कि बुधवार सुबह शुरू तेज़ बारिश के चलते उनके पूरे इलाके में पानी भर गया। पानी उनके कमरों और रसोई घर में आ घुसा। छोटे छोटे बच्चे भी पानी भर जाने से परेशान हो गए। घर में रखा राशन, बर्तन, बिस्तर और कपड़े भीग गए।
विज्ञापन

संतोष देवी ने कहा कि पिछली बरसात में भी लगातार एक महीने तक बारिश में लोग परेशान होते रहे। हर बार बारिश होने पर बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है और शहर की गंदगी के साथ सारा पानी उनके घरो के अंदर घुस रहा है। प्रशासन पानी की निकासी के लिए कोई विकल्प तैयार करे। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोधराज भगत ने कहा कि वाटर पंप की मदद से पानी की निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें