फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा के पंडित प्रेम नाथ डोगरा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और लत के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य ट्विंकल सूरी ने किया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और समाज से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को खत्म करने के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया। नशे को ना कहें - सपनों को हां... थीम पर युवाओं को नशा मुक्त वातावरण प्रदान करके उन्हें अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त बनाने पर बल दिया गया।
छात्रों और शिक्षकों ने जागरूकता बैनर पर हस्ताक्षर करके और दूसरों को स्वस्थ और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रेरक संदेश लिखकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें