ज्यौड़ियां। नगरपालिका खौड़ के वार्ड नंबर आठ के लोगों ने सोमवार देर शाम बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में ट्रांसफॉर्मर रविवार रात लगभग ढाई बजे के करीब खराब हो गया। सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई। अधिकारी से फोन पर बात की तो सिर्फ आश्वासन मिले। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार सुबह ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो हम लोग एसडीएम कार्यालय खौड़ का घेराव करेंगे।