फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत घर से एसी के उपकरण भी चुरा ले चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सांबा। सुंब ब्लॉक की पटयारी क्षेत्र में पंचायत घर से गत दो महीने पहले चोरी हुए पांच लैपटॉप का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लैपटॉप चोरी होने के बाद अब पंचायत घर के बाहर लगे एसी के उपकरण भी चोरी हो गए हैं। इस मामले को लेकर बीडीओ सुंब द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य बलवान सिंह ने कहा कि सुंब पंचायत में एक के बाद एक दो चोरियां लगातार हो गईं। उन्होंने कहा कि पंचायत घर से पहले दो माह पूर्व पांच लैपटॉप चोरी हुए और अब एसी के बाहरी उपकरण चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि पंचायत घर में चोरी को अंजाम देने वाला व्यक्ति भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है। पुलिस को मामले की तह तक छानबीन करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें