फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीबीआई का अधिकारी बता युवती से किया रिश्ता, शादी का झांसा देकर ठगे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। एक युवक पर खुद को सीबीआई का डीएसपी बताकर एक युवती से रिश्ता करने और शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में शनिवार को इस संंबंधी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बाड़ी ब्राह्मण की रहने वाली एक युवती ने परिवार के साथ बाड़ी ब्राह्मणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा के ध्यानसर इलाके के रहने वाले योगेश वर्मा ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर उससे रिश्ता किया और बाद में शादी करने के लिए टालमटोल करने लगा। शिकायत के अनुसार युवक ने शादी करने के लिए उससे लगभग 2 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें