फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : आज से घाटी में मानसून की एंट्री, जम्मू में ऑरेंज अलर्ट; कश्मीर में भी होगी बारिश

Sun, 22 Jun 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्री-मानसून की हल्की बौछारें भारी बारिश में बदल सकती हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
डल झील - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में रविवार को मानसून दस्तक दे सकता है। प्री-मानसून की हल्की बौछारें भारी बारिश में बदल सकती हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू में अलर्ट का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां भारी से बaहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। जम्मू संभाग में 60 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की आशंका है। भारी बारिश का असर 27 जून तक बने रहने की बात कही गई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आंधी-तूफान से पेड़ और खंभे गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। प्रदेश में 15 जून से प्री-मानसून की बारिश शुरू हुई थी। मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जून के बाद मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना जताई थी। रविवार से इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। 

मौसम विज्ञान विभाग ने कश्मीर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना रहेगी, जबकि 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


छह दिन पहले मानसून की दस्तक
प्रदेश में इस बार मानसून करीब छह दिन पहले दाखिल होने के संकेत मिल रहे हैं । पिछले साल 28 जून को मानसून ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी थी।

चेतावनी : नदी-नालों के समीप न जाएं
मानसून के सक्रिय होने पर मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को नदी या नालों के समीप न जाने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी बारिश के दौरान नदी और नालों के उफान पर होने से हादसे का खतरा बढ़ने की संभावना जताई है। प्राधिकरण ने संभावित जगहों पर प्रशासन और बिजली, पेजयल समेत पीडब्ल्यूडी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कहां-कितना अधिकत तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • जम्मू 36.1
  • श्रीनगर 35.5
  • काजीगुंड 34.5
  • कुपवाड़ा 34.1
  • कठुआ 33
  • भद्रवाह 32.6
  • कटड़ा 32
  • पहलगाम 30

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें