सांबा, रामगढ़। डीसी सांबा ने 6 जुलाई को शुरू होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर स्वांखा के पवित्र बाबा सिद्ध गोरिया तीर्थ स्थल में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में स्थानीय हितधारकों के साथ-साथ नागरिक व पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, तीर्थस्थल समिति और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
डीसी ने संबंधित विभागों को तीर्थ स्थल की ओर जाने वाली सभी प्रमुख संपर्क मार्गों पर ब्लैक टॉपिंग और मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि तीर्थयात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए समय पर काम पूरा हो सके। उन्होंने सुरक्षा, सुगम यातायात और बुनियादी ढांचे, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता इंतज़ाम करने की हिदायतें जारी कीं।
इसके अलावा तैयारी समीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा तत्परता और यातायात विनियमन योजनाओं को भी शामिल किया गया। डीसी ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मेला सुनिश्चित करने के लिए समन्वित अंतर-विभागीय कार्रवाई, सक्रिय क्षेत्र पर्यवेक्षण और आकस्मिक तैयारियों पर जोर दिया।