फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो वर्ष से अधर में लटके नाले का शुरू हुआ निर्माण कार्य, जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। चक मंगा वार्ड 13 में पिछले दो वर्षों से अधर में लटके नाले का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। निर्माण कार्य पूरा होने से इलाके के लोगों को जलभराव की समस्या राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चक मंगा वार्ड 13 के स्थानीय निवासी हंसराज, प्रवीण कुमार, बनारसी दास, संतोष देवी, सुषमा देवी का कहना है इलाके में गंदे पानी और बारिश के पानी की निकासी के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने नाले के लिए अपनी जमीन देने से मना कर दिया जिसके चलते नाले का काम दो वर्षो से अधर में लटका हुआ था।
लोगों का कहना है कि पिछले साल बरसात में उनके इलाके के कई घरों में पानी घुसने से लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक व नगर परिषद के प्रयासों के बावजूद सक्षम लोगों ने जमीन नहीं दी, जिसके चलते दो वर्षों तक नाले का निर्माण नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि गांव के गरीब और मजदूरी करने वाले लोगों ने नाले के निर्माण के लिए अपनी भूमि दी जिसके उपरांत नाले का काम शुरू हो पाया है। लोगों ने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अब नाला बनने से लोगों को जलभराव और गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन: सांबा के चक मंगा वार्ड 13 में दो वर्ष के बाद शुरु हुआ नाले का निर्माण कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें