निर्माण स्थल पर पलटा मिक्सर मशीन वाहन।
- फोटो : samba news
सांबा। सांबा के चीची देवी मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मज़दूर की पहचान आलम निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर कंक्रीट वाॅल का निर्माण किया जा रहा है। साइट पर कंक्रीट मलबा लेकर जैसे ही गाड़ी पहुंची तो मिट्टी धंसने के चलते वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। इस दौरान एक श्रमिक मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आ गया और मिट्टी में दबने के कारण उसकी मौत हो गई। श्रमिक को सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।