फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पैरा सेलिंग, कैडेट ने लिया उड़ान का अनुभव

विज्ञापन
उड़ान का अनुभव लेते कैडेट। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। एनसीसी 5 इंडिपेंडेंट बटालियन की तरफ से पुंछ में पहली बार कैडेट में साहसिक खेलों की तरफ रुझान पैदा करने के लिए नियंत्रण रेखा पर गांव जलास के मैदान में पैरासेलिंग शिविर लगाया गया। इसमें एनसीसी 5 इंडिपेंडेंट बटालियन के कमांडिंग अधिकारी नरेश कौशिक के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष कैडेट हवा में उड़ने का अनुभव ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर साहिल कुमार, अमरीन कौसर, आसिया कौसर, गुरप्रीत कौर, काजल शर्मा और चन्द्रपाल सिंह का कहना है कि यह पहला मौका है, जब नियंत्रण रेखा के इतने करीब एनसीसी की तरफ से इस प्रकार पैरासेलिंग कराई जा रही है। हमने पहली बार हवा में उड़ने का अनुभव प्राप्त किया है। वहीं कमांडिंग अधिकारी नरेश कौशिक का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यहां जम्मू के कैडेट भी पैरासेलिंग के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें