फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर यात्री शेड न होने से छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा-सुंब मार्ग पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के लिए शेड नहीं होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज के आसपास स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल हैं। साथ ही यहां से छात्र और स्थानीय लोग सांबा, जम्मू और अन्य क्षेत्रों के लिए स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालयों तक आते-जाते हैं, लेकिन यात्री शेड न होने के कारण धूप और बारिश में उन्हें असुविधा होती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। छात्र संजीव कुमार, अरुण शर्मा और आसिफ ने बताया कि विद्यार्थियों और यात्रियों को मंजिल तक पहुंचने के लिए मेटाडोर व बसों का इंतजार करना पड़ता है। मगर यात्री शेड न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर यात्री शेड बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें