फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण कार्य, रामगढ़ रोड पर लगा जाम

Mon, 11 May 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विजयपुर रायगढ़ रोड पर जाम जनता परेशान - फोटो : purmandal
विज्ञापन
विजयपुर। रामगढ़ रोड पर नाले का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। कस्बा के रामगढ़ मार्ग मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रोजमर्रा लगने वाले जाम से वाहन चालकों, मरीजों और पैदल चलने वालों को आखिर जाम से कब छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सन्नी चौधरी, सोनी शर्मा, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, संसार चंद, सुभाष सिंह, कांता देवी, सरोज देवी और सपना देवी का कहना है कि यात्री व निजी वाहन चालक रोज जाम से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है जाम के लिए कुछ दुकानदार भी जिम्मेदार हैं। वे सामान को दुकान के बाहर रखते हैं। वहीं, कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ियां लगा रखी हैं। लोगों ने डीसी से नाले के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें