विजयपुर। मीडिया कर्मियों और पीटीटीआई के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच 15 ओवर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया कर्मियों ने 92 स्कोर का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटीटीआई ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत प्राप्त की। पीटीटीआई के प्रिंसिपल रणजीत सिंह संब्याल ने दोनों टीमों की प्रशंसा की।
मीडिया कर्मियों का कहना था कि मैच ऐसे होते रहने चाहिएं क्योंकि हम भी व्यस्त रहते हैं मीडिया कवरेज में। हमारे पास भी खेलकूद के लिए समय नहीं होता है। इसके लिए पूरी मीडिया टीम ने आईपीएस रणजीत सिंह संब्याल का धन्यवाद किया।