विजयपुर। पुलिस स्टेशन विजयपुर में दर्ज गाड़ी चोरी के एक केस को सुलझाया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे चोरी की कार बरामद की है।
संजीव चौधरी पुत्र बचन लाल निवासी विजयपुर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि रात को विश्वकर्मा मंदिर विजयपुर के पास उनके शेड से उनकी सफेद रंग की कार सेलेरियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके21एच-0067 है, किसी अनजान व्यक्ति ने चुरा ली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार कोशिशों के बाद एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने लगातार पूछताछ करने पर इस मामले में अपना हाथ कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित सलाथिया पुत्र पदम सिंह निवासी गुडा सलाथिया, विजयपुर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद