फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गटारू हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर ढोल लेकर पहुंची पुलिस, नोटिस चस्पा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सुमित जंडयाल उर्फ गटारू हत्याकांड में आरोपी विकास सलाथिया उर्फ विक्की निवासी गुड़ा मोड़ लंबे समय से फरार चल रहे हैं। शनिवार को पुलिस ढोल के साथ आरोपियों के घर पहुंची। इस दौरान ढोल बजने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा किया गया। आरोपियों के परिवार वालों को चेतावनी दी कि अगर आरोपी एक सप्ताह के भीतर न्यायालय में सरेंडर नहीं करते हैं तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी सांबा वरिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि विकास सलाथिया के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसी के चलते कोर्ट का आदेश है कि इसको जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए। उसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें