फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कारगिल विजय गाथा को नृत्य के माध्यम से दर्शाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। क्षेत्र के आर्मी पब्लिक स्कूल रखमुट्ठी में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विजय दिवस पर उत्साहवर्धक भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं की तरफ से प्रस्तुत समूह नृत्य ने समारोह में रंग भर दिए। कारगिल विजय की गाथा को नृत्य के माध्यम से भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। इसके बाद विजय दिवस चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें