विजयपुर। एम्स जम्मू में इस महीने प्लेटलेट-रिच प्लाज़्मा (पीआरपी) थेरेपी की शुरुआत हुई है। एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. पायल चौहान ने कहा कि इस थेरेपी का उपयोग विभिन्न लक्षणों वाले रोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाता है। इनमें मुंहासे के बाद के निशान, बालों के झड़ने के विभिन्न कारण और घाव में सुधार शामिल हैं।
डॉ. पायल चौहान ने कहा कि विभाग ने त्वचाविज्ञान, कॉस्मेटिक और न्यूनतम इनवेसिव सर्जिकल आवश्यकताओं की एक विस्तृत शृंखला को पूरा करने के लिए कई उन्नत प्रक्रियाएं शुरू की हैं।