फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लकड़ी तस्करों ने वन कर्मियों पर किया हमला, दो घायल

विज्ञापन
जब्त की गई लकड़ी से भरी कार। - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
विजयपुर। राया सुचानी क्षेत्र में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग के कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के बाद दोनों कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान सुनील कुमार (34) पुत्र अंचल राम निवास उतरवहनी, मोहमद रफीक (45) निवासी मंडल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब वन विभाग की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें खैर की लकड़ी लदी हुई थी। इस दौरान लकड़ी तस्करों वन विभाग की टीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें दो कर्मचारी जख्मी हो गए। हमले के बाद लकड़ी तस्कर भाग निकले।
वन विभाग ने इस घटना के संबंध में विजयपुर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। वन विभाग के अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। उसके बाद नाका लगाया गया था। एसएसपी सांबा वरिंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लकड़ी से भरी कार को अपने कब्जे में ले लिया है। तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें