फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में सफाई व्यवस्था चरमराई, युवाओं ने किया नपा कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : arnia news
विज्ञापन
अरनिया। कस्बे के युवाओं ने चरमराई सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर अरनिया नगर पालिका (नपा) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। नपा कार्यालय पहुंचने पर कोई भी अधिकारी मौजूद न होने पर युवा और भड़क गए। इसके बाद उन्होंने नपा कार्यालय के भीतर म्यूनिसिपल कमेटी हाय-हाय के नारे लगाए।
विज्ञापन

कार्यालय के घेराव और नारेबाजी की सूचना पाते ही नपा अधिकारी बिप्लव सूदन मौके पर पहुंचे और युवाओं को शांत करने लगे। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि नपा अरनिया लोगों को सुविधाएं देने में विफल साबित हो रही है। कस्बे की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। स्ट्रीट लाइटें ज्यादातर खराब हैं। इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। सार्वजनिक जगहों पर झाड़ियों की कटाई नहीं करवाई गई है। इसके चलते लोगों के घरों में सांप, कीड़े घुस रहे हैं।
अरनिया कस्बे का मुख्य पार्क गंदगी के मुहाने पर खड़ा है। इसकी साफ सफाई के लिए भी नपा कर्मचारियों के पास समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अरनिया नपा कचरा शुल्क, टैक्स और अन्य प्रकार के चार्ज समय पर वसूलती है, लेकिन जरूरत के मुताबिक लोगों को सुविधा नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि नपा कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं, जिसके चलते लोगों को बार-बार नपा कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। नपा अधिकारी ने युवाओं को समस्याओं संबंधी ज्ञापन देने को कहा। इसके बाद युवाओं ने नपा अधिकारी को ज्ञापन दिया। युवाओं ने नपा अधिकारी से कहा कि सोमवार तक अगर उनके कार्य संपन्न नहीं हुए तो मंगलवार को फिर से नपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

समस्या को जल्द दूर करेंगे : सूदन
इस मुद्दे पर नपा अधिकारी अरनिया बिप्लव सूदन (अतिरिक्त कार्यभार) ने कहा कि उनके पास बीडीओ अरनिया का भी कार्यभार है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसके चलते सफाई व्यवस्था बाधित है। उन्होंने कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं है कि सफाई कर्मचारियों की जगह नपा अधिकारी खुद सफाई करने पहुंच जाएं। कुछ लोगों ने नपा कार्यालय पहुंचकर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें