विजयपुर। क्षेत्र के लोगों ने भी बंकर बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गोलाबारी के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने राधा स्वामी आश्रम ठंडी खुई में शरण ली। वहां कोई बंकर नहीं होने से लोगों को पंडाल में रहना पड़ा। हर पल दिल में गोाबारी का खौफ रहता था।
लोगों ने बताया कि मुख्य सचिव अटल डुल्लू के अनुसार राज्य में अभी तक 9500 से ज्यादा बंकर बनाए गए हैं, लेकिन विजयपुर क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए एक भी बंकर का निर्माण नहीं किया गया है।
क्षेत्र के संदीप कुमार, जोगिंदर शर्मा, पंकज सिंह आदि ने कहा कि बंकरों का निर्माण किया जाए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी बंकरों की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की। कहा कि बंकर तनाव के दौरान नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय हैं।