फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व मंत्री गारू राम ने गोलाबारी से नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम तथा पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा किया। उन्होंने गोलाबारी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सीमावर्ती गांव सई में लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार की जाने वाली गोलाबारी के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक बंकर के साथ-साथ हर घर में निजी बंकर बनने चाहिएं। ताकि गोलाबारी के समय लोग अपने आप को सुरक्षित रख सकें।

इसके साथ ही लोगों ने मांग करते हुए कहा कि खेतों में लगे पंप सेट के बिजली किराए माफ होने चाहिए। क्योंकि नहर में पानी न पहुंचने के कारण किसानों को मजबूरन पंप सेट का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरे के दौरान डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के नेताओं ने पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए राइफलमैन सुनील कुमार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें