फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। बिजली कटौती के कारण एक तरफ जहां दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं बिजली आधारित कामकाज बाधित हो रहे हैं। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हम लोग बिजली का बिल भी समय पर अदा कर देते हैं। उसके बावजूद भी बिजली की कटौती जारी है। इस कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बिजली कटौती को तत्काल बंद किया जाए। इस समय बच्चों के पेपर चल रहे हैं और बिजली कटौती के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें